फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क पर फिसली बाइक, मां की मौत पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के पाठकपुर-नाधा मार्ग पर खजुरा के पास बारिश होने पर बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घटना में महिला का पुत्र भी घायल हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसोली निवासी महिला भूरी 38 पत्नी राजकुमार बुधवार की अपराह्न अपने पुत्र रवि कुमार 17 के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके चिरवारी थाना जुनावई से जा रही थी। जब बाइक सवार पाठकपुर-नाधा मार्ग पर खजुरा के पास पहुंचा तो बारिश से गीली सड़क पर बाइक फिसल गई। हादसे में मां व पुत्र घायल हो गए। कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और विलाप करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें