संभल। करंट की चपेट में आने से सहायक अध्यापक की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब सहायक अध्यापक अपने घर का वाटर टैंक रख रहे थे।
इसी दौरान घर के नजदीक से होकर जा रही एलटी लाइन की चपेट में आ गए। परिजनों ने चिकित्सक को दिखाया जहां मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की शाम को पांच बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी निवासी सहायक अध्यापक हरविंदर सिंह चाहल (34) पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सहायक अध्यापक अपने घर का वाटर टैंक रखने के लिए शौचायल की छत पर चढ़े थे। इसी दौरान घर के नजदीक से होकर जा रही एलटी लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया।
करंट लगने से सहायक अध्यापक गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए लेकर संभल के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात आई तेज आंधी से शौचालय की छत पर रखा वाटर टैंक उड़ गया था।
मंगलवार की शाम को वाटर टैंक रखते समय करंट लगा और मौत हो गई। बताया कि युवक पवांसा ब्लॉक के गांव करनपुर स्थि त परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था।