फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बस में यात्रा कर रहे टेलर की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी(संभल)। बस से घर लौट रहे राकेश सैनी (42) निवासी ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के मझरा सैनी वाली मढ़ैया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह टेलरिंग का काम करते थे। दुकान से काम करके घर लौटते वक्त हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि राकेश सैनी अमरोहा के सैदनगली में किसी दर्जी की दुकान पर काम करते थे। वह रोजाना घर से आते जाते थे। सोमवार सुबह राकेश अपने घर से काम पर गए और शाम को लौटने लगे। बस में अचानक हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। बस में अफरा तफरी मच गई। परिजन सूचना मिलते ही आए और शव लेकर घर लेकर आए। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे और अपनी पत्नी जगवती को छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें