संभल। फरीदाबाद से टैक्सी किराये पर लेकर बदायूं जा रहे दो युवकों ने लेनदेन को लेकर चालक के साथ मारपीट की। विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी चालक को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हरियाणा के जिला फरीदाबाद के गांव बडकल निवासी रिजवान टैक्सी चालक हैं। गुरुवार की सुबह दो युवकों ने जिला बदायूं के उझानी कस्बा जाने के लिए फरीदाबाद से टैक्सी बुक थी। दोनों उझानी जा रहे थे। आरोप है कि जिला बुलंदशहर की सीमा पार करते ही आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस से शिकायत करने के लिए चालक ने गुन्नौर चौराहे पर गाड़ी रोकी। चौराहे के नजदीक पुलिस कर्मियों को खड़ा देखकर दोनों आरोपी किराया दिए बिना ही मौके से फरार हो गए। पीड़ित रिजवान ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है।