फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टाटा मैजिक और कार की भिड़ंत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सिरसी-बिलारी मार्ग पर बिजलीघर के पास मंगलवार अपराह्न ढाई बजे के करीब कार और टाटा मैजिक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में धर्मेंद्र, उनकी पत्नी अनीता और तीन बेटे रितिक, सूर्यांश और प्रभात निवासी धुरैटा समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोनकपुर निवासी टाटा मैजिक के चालक इकबाल ने बताया कि वे टाटा मैजिक में बिलारी से सवारी लेकर चले थे। सिरसी से पहले बिजलीघर के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टाटा मैजिक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से टाटा मैजिक में सवार दंपती के अलावा रमेश निवासी देवपुरा, रूबी निवासी हजरतनगर गढ़ी, जाकिर निवासी नरौली, नसरीन बिलारी, नन्हें निजामपुर और टाटा मैजिक चालक इकबाल आदि घायल हो गए।
हादसा होता देख आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को मौके से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि वाहन कब्जे में लिए गए हैं। स्विफ्ट कार का चालक भाग गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000
चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय व सिरसी में बिलारी रोड पर इस तरह के जो भी वाहन पकड़े जाएंगे, उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी, ताकि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो सकें।
विज्ञापन

दुष्यंत कुमार, यातायात प्रभारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें