फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से मिल में पेराई ठप, लगा जाम

Mon, 30 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गेट के सामने बबराला-गवां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति बन गई है। चीनी मिल के सोमवार को सुबह तक सुचारू होने की संभावना है। 
विज्ञापन


कस्बा रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल में शनिवार की सुबह चार बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे इंजीनियरों ने शाम आठ बजे दुरुस्त कर चीनी मिल को सुचारु कर दिया था। रातभर गन्ने की पेराई हुई लेकिन रविवार दोपहर करीब दो बजे एक बार फिर ट्रेडर ने कार्य करना बंद कर दिया। गन्ना ट्रेडर से होकर आगे जाता है, इसलिए गन्ने की सप्लाई रुकने से पेराई कार्य भी रुक गया। इंजीनियरों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

बबराला-गवां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों का सात-आठ किलोमीटर लंबी लाइन लग गई, जिससे मार्ग जाम होने की स्थिति बन गई। इससे किसानों के साथ राहगीरों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) इकबाल सिंह ने बताया कि ट्रेडर में खराबी के कारण पेराई कार्य बाधित हुआ है, मरम्मत कार्य लगातार जारी है, सोमवार की सुबह तक पेराई सुचारू होने की संभावना है। रविवार को लंबी लाइन होने के कारण किसानों को एसएमएस भेजकर खराबी की जानकारी दे दी गई थी, रविवार रात को गन्ना लेकर नहीं आने को भी कह दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें