फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संदेश हाथ में ले, आंगन खड़ा बसंत

विज्ञापन
बबराला में मां गंगा आरती के तृतीय वार्षिकोत्सव में काव्य पाठ करतीं कवयित्री। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
गंगाघाट राजघाट पर मां गंगा जन कल्याण समिति और रोटरी क्लब गंगा की ओर से मां गंगा आरती के लगातार तीन वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रामकेश धामा, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, समिति अध्यक्ष अतुल गोयल, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। पुरोहितों और समिति सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कवि सम्मेलन की शुरूआत कवयित्री प्रीति अग्रवाल ने सरस्वती वंदना से की। राधिका मित्तल ने कहा कि तमन्ना है यही दिल की तेरा दीदार हो जाए, तुझे देखूं में पलभर को तुझी से प्यार हो जाए। प्रीति अग्रवाल ने कहा कि देश द्रोहियों गद्दारों की दाल नहीं गलने देंगे, हमें राम की कसम शत्रुओं की चाल नहीं चलने देंगे। लटूरी लठ्ठ ने कहा कि प्रेम संदेशा हाथ ले, आंगन खड़ा बसंत। अभय सिंह निर्भीक ने कहा कि भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे। डॉ. अक्षत उर्मिलेश ने कहा कि गीत दो आज वातावरण के लिए, एक आवाज दो जागरण के लिए।
इस अवसर पर सीओ संतोष कुमार, कोतवाल बीरेंद्र पाल पूनिया, समिति अध्यक्ष अतुल गोयल, पूजा गोयल, सोनू गोयल, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ राहुल, सुखपाल सिंह गौर, हरिवंश शुक्ल शौर्य, सुमित यादव, दयाशंकर आर्य, सुरेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें