फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News : संभल में संदिग्ध बीमारी से 200 से अधिक सूअरों की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका

Sat, 23 Jul 2022 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल ब्लॉक क्षेत्र के आलम सराय, हौज भदे सराय, हातिम सराय, चौधरी सराय और हयातनगर मोहल्ले में पिछले एक महीने से लगातार सूअरों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलम सराय, हौज भदे सराय, हातिम सराय, चौधरी सराय और हयातनगर मोहल्लो में एक माह के दौरान संदिग्ध बीमारी से 200 से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है। इससे सूअर पालक चिंतित हैं। संभल के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि सूअरों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप हो सकता है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की ओर से अभी कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए गए हैं। नमूने भी जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं जिससे जानकारी सामने आ सके कि सूअर की मौत किन कारणों से हुई है।  

विज्ञापन


संभल ब्लॉक क्षेत्र के आलम सराय, हौज भदे सराय, हातिम सराय, चौधरी सराय और हयातनगर मोहल्ले में पिछले एक महीने से लगातार सूअरों की मौत हो रही है। सूअर पालकों की मानें तो करीब 200 से ज्यादा सुकरों की मौत हो गई है। मौत का कारण क्या है यह कोई नहीं बता सका। पालकों को अंदेशा है कि स्वाइन फ्लू हो सकता है। संभल के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह का कहना है कि सूकरों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप हो सकता है। 

बरेली स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए नमूने भेजेंगे। उसके बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। फिलहाल दवाई दी जा रही है। बताते चलें कि जिले में सबसे पहले गांव शाहपुर चमारान में सूअरों की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद आलम सराय में सूअरों की मौत हुई। पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि वह आलम सराय दस दिन पहले गए थे, उस समय किसी सुकर की मौत हुई थी।
विज्ञापन


शाहपुर चमारान में सूअरों को दवा दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आलम सराय में भी दस दिन पहले गए थे तो किसी ने सूअरों के बीमार होने की बात नहीं कही थी। अब जानकारी मिली है तो हम ध्यान रखेंगे। यदि कहीं कोई अब ऐसा मामला सामने आएगा तो सैंपल को बरेली भेजा जाएगा, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके और बचाव किया जा सके। 
डा.राजपाल सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, संभल।

दो दिन में 15 सूअरों की मौत हुई
संभल। आलम सराय निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार को चार सूअरों की मौत हुई थी। बृहस्पतिवार को 10 की मौत हुई। सभी की मौत संदिग्ध बीमारी से हुई। पहले नाक से खून बहा और बाद में तड़पकर दम तोड़ दिया। सूअर की मौत के बाद गड्ढा खोदकर दबा दिया जाता है। 

अजीब तर्क दे रहा पशु चिकित्सा विभाग
संभल। एक महीने से जिले में सूअरों की मौत हो रही है और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से जांच के लिए नमूने तक नहीं लिए गए हैं। इससे ही गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। संभल पशु चिकित्साधिकारी का तर्क है कि जब वह मौत की सूचना पर पहुंचते हैं तो सुकर का शव नहीं मिलता। इसलिए वह नमूना जांच के लिए नहीं भेज पाए हैं। जबकि सुकर पालकों का कहना है कि मौत के बाद सुकर को गड्ढे में दबाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें