फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी कृषि कानून को शीघ्र वापस ले केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन गांव मौलागढ़ में प्रभारी निरीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि किसान विरोधी कृषि कानून को केंद्र सरकार शीघ्र वापस ले और किसानों को मूल्य निर्धारण करने का अधिकार दे। सरकार द्वारा निजीकरण का कानून लाकर सरकारी व अर्द्ध सरकारी संपत्ति को बेचकर निजीकरण किया जा रहा है, उसे तुरंत रोका जाए। भारत में ईवीएम की जगह चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाए। जिससे मतदाताओं का चुनाव आयोग पर विश्वास बना रहे। ज्ञापन देेने वालों में रविंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, हरि प्रकाश, विशाल कुमार, अनिल बाबू, भुवनेश कुमार, सरदार ऋषिपाल सिंह, सम्मी चौधरी, अर्जुन सिंह, गुल्लू चौधरी, चंद्रभान दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें