फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण फैलाने वाली बोन मिलों पर सख्ती दिखाए प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हल्लू सराय स्थित राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के प्रशासनिक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि संभल में अवैध तरीके से संचालित बोन मिल न केवल वायु प्रदूषण फैला रहीं हैं बल्कि जल भी प्रदूषित कर रहीं हैं। प्रदूषण से लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव है। इस मामले में प्रशासन सख्ती दिखाए। कार्रवाई की खानापूरी न की जाए। बैठक में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा की जो फैक्टरी आबादी क्षेत्र में हैं उन्हें आबादी से दूर होना चाहिए। बैठक में डीपी शर्मा, शाहिद हुसैन, मोहम्मद अली, हाजी हाशिम अली, बृजेश यादव, होराम सिंह यादव, शाहनवाज संभली, शफीकउर रहमान बरकाती, राहत जान, शमसुद्दीन मिस्त्री, आरके द्विवेदी, हाजी बब्बू, जुबेर अहमद, सोनू यादव, रामविलास यादव, गोरेश रावत, आदि उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता वैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी व संचालन डीपी शर्मा ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें