संभल।निरियवली, लालपुर, रसूलपुर धतरा, चिरौली भगवंतपुर, चाचूनागल, ततारपुर घोसी, मूसापुर ईसापुर में चकबंदी को आठ महीने बीत गए पर अभी तक इन सात गांवों की खतौनी को राजस्व रिकॉर्ड में फीड नहीं किया गया है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। खतौनी की फीडिंग न होने की वजह से इन गांवों में जमीनों की जो खरीद-फरोख्त हो रही है उसके दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे हैं। जिन किसानों के परिवार में मुखिया की मौत हुई है उनके परिवारों में वारिसों के नाम जमीन की विरासत दर्ज नहीं हो पा रही है। किसानों को नई खतौनी और फर्द की नकल भी नहीं मिल पा रही है। इससे बैंक से ऋण लेने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने उप जिलाधिकारी संभल को पत्र भेजा है। साथ ही खतौनी फीड कराने की मांग उठाई है। ब्यूरो