फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में तबस्सुम रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को शॉट और डिस्कस थ्रो में तबस्सुम प्रथम रहीं।
विज्ञापन

एसएम कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर 1500 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रितु सागर प्रथम, अंजुम द्वितीय, नवनीता तृतीय, महिला वर्ग के शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में तबस्सुम ने प्रथम, महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रितु सागर प्रथम, अंजलि सागर द्वितीय, नवनीता तृतीय, चार मीटर दौड़ में रितु सागर, अंजुम, नवनीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की चार मीटर दौड़ में महेंद्र मौर्य, आकाश, अरविंद, 200 मीटर दौड़ में अजय, नवनीत, सतीश कुमार, 400 मीटर दौड़ में शुशवीर यादव, सनातन, सचिन शर्मा प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। शॉटपुट में सुनील कुमार, शिवम कुमार, सतीश कुमार, डिस्कस थ्रो में सुनील कुमार, अजय, नवनीत कुमार, लंबी कूद में आदित्य शर्मा, आमिर अली, यशपाल सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डॉ. अमरजीत मौर्य, डॉ. अरविंद बहादुर सिंह, रामनिवास, शिक्षिका वर्ग में ज्योति, प्रीति चौधरी, अंजु चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं में एसके सिंह, संजीव कुमार, रामनिवास व एकांश ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हेमंत कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. प्रदीप कुमार, डा. अजीत सिंह, डा. डीके अग्निहोत्री, डा. एके अस्थाना, डा. एके सिंह, डा. जितेंद्र कुमार, लोकेश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें