फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 05 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना पुलिस ने रविवार की रात करीब 9.00 बजे छापेमारी कर फत्तेपुरदेव गांव में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से छह लोग पकड़े गए। केमिकल से तैयार किया गया 40000 लीटर से अधिक दूध मिला है जो दो टैंकरों में भरा हुआ था। नकली दूध, केमिकल, 25 कट्टे यूरिया, कीटनाशक दवाएं व कई उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन




एसडीएम जेबी सिंह, तहसीलदार अरविंद तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय भारतीय अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं। सैंपल भरे जा रहे हैं। मुख्य आरोपी, पुलिस छापे से पहले ही फरार हो गया। फत्तेहपुरदेव गांव में संभल-हसनपुर मार्ग पर एक बड़े परिसर में स्थित मकान में पहले पनीर बनाया जाता था लेकिन बाद में यहीं पर नकली दूध बनाने का कारोबार शुरू किया गया।



थाना पुलिस को इसकी भनक लगी तो थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखते देखते कुछ लोग भागने लगे। पुलिस के सामने ही दो टैंकर निकल गए। लेकिन जब पुलिस ने घेराबंदी की तो दूध से भरे दो टैंकर पकड़ लिए गए।
विज्ञापन




इनके चालक, परिचलाक पुलिस के कब्जे में हैं। लेकिन मुख्य आरोपी हाथ नहीं आया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि नकली दूध बना रहे छह लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री संचालक गढ़ मुक्तेश्वर थाने के अठसैनी गांव शहरयाब का बताया जा रहा है।



पकड़े गए आरोपियों में टैंकर चालक व परिचालक भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीमों का गठन किया गया है ताकि फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें