फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होली रखने को लेकर सस्पेंस बरकरार, नहीं निकला कोई हल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर मुंजब्ता में होली रखने के बाद से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचकर इस मामले का पटाक्षेप का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम के साथ मौके पर गए थे। पूरा गांव मुख्य चौराहे पर ही होली रखे जाने को कह रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष के शिकायतकर्ता मौके पर नहीं आए। अब पुलिस के द्वारा ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में कोई होली हटाने को तैयार नहीं है। गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा भी मिला है, उसे हटाने के लिए लोगों को आठ दिन का समय दिया गया है।
इसके बाद भी यदि नहीं हटता है, तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस बार दूसरे स्थान पर होली रखी गई है। तर्क दिया गया है कि जहां पहले रखी जाती थी, वहां दिक्कतें थीं। वहीं, जहां अब रखी गई है, उसे लेकर विवाद सामने आ गया है। कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें