फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा कराएं गन्ने का सर्वे, ईआरपी पर करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में गन्ना विभाग की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने गन्ना का सर्वे समय कराकर ईआरपी पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही यदि हुई तो कार्रवाई के लिए चेताया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि असमोली शुगर मिल द्वारा 92.99 प्रतिशत, रजपुरा शुगर मील 93.24 प्रतिशत, मंझावली शुगर मिल 40.85 प्रतिशत गन्ने का भुगतान किया गया है। शत-प्रतिशत भुगतान कराने के लिए मिलों पर सख्ती करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। डीएम ने कहा कि ईआरपी गन्ना पर सर्वे का डाटा अपलोड किया जाए। गाटावार फीडिंग होनी चाहिए। बैठक में सभी सचिव, गन्ना निरीक्षक, चीनी मिलों के जीएम कैन, जीएम गन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें