फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोप, पति ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दुष्कर्म के बाद विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप विवाहिता के ससुर पर है और उसके बाद पति ने तीन तलाक दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में बंधक बनाकर और जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी आरोप है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके ससुर ने सात जून की रात करीब साढ़े 11 बजे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जबरदस्ती कमरे में खींचकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। चीख निकलने पर जागे पति ने घटना को मौके पर देखा। उसके बाद से सभी लोग एक हो गए और फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया। बमुश्किल अपने आप को बचाया। महिला ने बताया कि उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और घटना की जानकारी पुलिस तक न पहुंचे इसके लिए बंधक बनाकर रखा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हयातनगर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि इस तरह की कोई घटना की जानकारी संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें