फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रत्याशियों की हार-जीत पर सट्टा लगाने वाले समर्थक पहुंचे हवालात

Sat, 18 May 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बदायूं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की हारजीत पर सट्टा लगाने वाले दो समर्थक हवालात पहुंच गए। पुलिस के अनुसार दोनों ने डेढ़ लाख रुपये की शर्त लगाई थी। तहसील से अनुबंध पत्र भी तैयार कराया था। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई कायस्थ निवासी संजय और डूंडाबाग गांवा के ओमप्रकाश ने बदायूं लोकसभा सीट से सपा और भाजपा प्रत्याशी की हार जीत को लेकर डेढ़ लाख रुपये की शर्त लगाई थी। तहसील में दोनों ने दस रुपये के स्टाम पर शर्त का अनुबंध कराया। गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए। यह अनुबंध पत्र दोनों ही समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसका संज्ञान गुन्नौर पुलिस ने लिया। जिसके बाद दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें