फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ सुंदरकांड व भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसी के साथ राधा गोविंद मंदिर का पंचम स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ पीके यूनिवर्सिटी शिवपुरी मध्य प्रदेश के चांसलर डॉ. जेपी शर्मा व राधा गोविंद विश्वविद्यालय के चांसलर पवन शर्मा, राधा गोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेज के वाइस चेयरमैन मुकेश शर्मा और मधु सारस्वत, परी सारस्वत, पीयूष सारस्वत व आयुष सारस्वत द्वारा हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि डॉ. जेपी शर्मा ने अपने संबोधन में भगवान हनुमान के भक्ति, सेवा और समर्पण के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। वहीं विश्वविद्यालय के चांसलर पवन शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और अनुशासन के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, डॉ. मनोज तोमर, डॉ. रवि कांत शर्मा, विनोद शर्मा, डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, अरुण कुमार शर्मा, अंकित कुमार, एचपी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें