फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पढ़ाई में गर्मी की छुट्टी नहीं बनेगी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अब गर्मी की छुट्टियों में भी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं रुकेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है, जिससे वे घर बैठे अपनी कक्षा और विषय से संबंधित पुस्तकें, वीडियो लेक्चर और अन्य शैक्षणिक सामग्री का उपयोग कर सकेंगे। इससे अवकाश के दौरान भी पढ़ाई जारी रखने और नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के उद्देश्य से परिषद ने यह पहल शुरू की है। छात्र-छात्राएं दीक्षा एप और परिषद की वेबसाइट के माध्यम से अपनी कक्षा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। वेबसाइट पर विषयवार अध्ययन सामग्री, डिजिटल पुस्तकें और वीडियो आधारित पाठ उपलब्ध कराए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यूपी बोर्ड के सभी प्रमुख विषयों की पुस्तकें पहले से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शैक्षणिक यूट्यूब चैनलों और दीक्षा एप के लिंक भी वेबसाइट पर दिए गए हैं, जिससे छात्र आसानी से अपनी जरूरत के अनुसार सामग्री तक पहुंच सकें।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अवकाश के दौरान पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखना और विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार करना है। इससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार समय निकालकर पाठ्यक्रम से जुड़े रह सकेंगे।
एसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने बताया कि दीक्षा एप और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और आगामी सत्र की तैयारी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें