संभल। संभल जिले की कलेक्टर दर मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) को एक अगस्त से लागू कर दिया। जिला प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर सुझाव एवं आपत्तियां मांगी हैं। जिसका निस्तारण 28 जुलाई को किया जाएगा।
सर्किल रेट लागू किए जाने को लेकर जनपद संभल में पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपनिबंधक कार्यालय संभल, चंदौसी और गुन्नौर द्वारा मूल्यांकन सूची का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह प्रस्ताव सुझाव एवं आपत्ति के लिए संबंधित उपनिबंधक कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय और सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय में 19 जुलाई से 25 जुलाई तक रहेगा। 25 जुलाई के बाद किसी भी सुझाव, आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इस अवधि तक प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण 28 जुलाई को किया जाएगा। संवाद