फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हज 2027 की दूसरी किस्त 30 नवंबर तक जमा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हज 2027 पर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हज की दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एडवोकेट तकी अशरफ ने बताया, यात्रियों को अपनी दूसरी किस्त हर हाल में 30 नवंबर तक जमा करनी होगी। एक व्यक्ति के लिए 125,000 रुपये जमा करने हैं। दो लोगों के लिए 250,000 रुपये और तीन के लिए 375,000 रुपये की राशि है। चार यात्रियों के लिए 500,000 रुपये और पांच के लिए 625,000 रुपये जमा करने होंगे।
यह किस्त स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक में जमा की जा सकती है। यात्रियों को अपनी किस्त स्वयं हज कमेटी के खाते में जमा करनी चाहिए। किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी रकम न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्त नकद में जमा करने के लिए हज कमेटी के जालस्थल से फॉर्म निकलवाकर भरें। बैंक में कोई जमा पर्ची नहीं मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध है। यह नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और एनईएफटी के माध्यम से किया जा सकता है। किसी भी परेशानी या जानकारी के लिए हज ई सुविधा केंद्र, संभल के मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें