फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक घंटे की देरी से पहुंची सूबेदारगंज एक्सप्रेस

Mon, 06 May 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रविवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन से होकर देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे पांच मिनट की देरी से पहुंची। रेलयात्रा पसंद करने वाले लोगों को गर्मियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों शहर के रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी तय करने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से चलकर चंदौसी के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 4:55 बजे न आकर सुबह 5:21 बजे चंदौसी स्टेशन पहुंची। वहीं चंदौसी रेलवे स्टेशन से देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे पांच मिनट की देरी से चंदौसी स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन अपने निश्चित समय सुबह 5:20 बजे से एक घंटा चार मिनट की देरी से चंदौसी स्टेशन पर आई। वहीं बरेली से चलकर चंदौसी के रास्ते अलीगढ़ जाने वाली बरेली अलीगढ़ एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। बरेली अलीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:25 बजे न आकर सुबह 7:57 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। साथ ही अलीगढ़ से चलकर चंदौसी के रास्ते बरेली जाने वाली अलीगढ़ बरेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2:55 बजे न आकर दोपहर 3:50 बजे चंदौसी जंक्शन पहुंची। इसके अलावा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर छपरा जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। लोकनायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6:55 बजे ने आकर शाम 7:24 पर चंदौसी जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें