बहजोई (संभल)। तीसरे चरण में संभल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा। रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान व स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रभारी मतदान कार्मिक एवं सीडीओ भरत कुमार मिश्र ने दिव्यांग और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए अधिक से अधिक मतदान करें। वहीं मतदान के लिए मतदाताओं के लिए जागरूक भी करें।सभी मतदाता जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दें। इसके साथ ही मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों की ट्राईसाइकिल रैली को रवाना किया। इस बीच डीएसटीओ रत्नेश कुमार समेत डीएसडब्ल्यूओ तिनेज कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय व डीआईओ बृजेश कुमार रहे।