फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर गिरी गाज, लाइनहाजिर

Sat, 28 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी ठोस वजह के घर से खींचकर सपा नगर महासचिव दिनेश भारद्वाज से अभद्रता करने के आरोपी दरोगा पर आखिरकार गाज गिर गई। सपाइयों ने शुक्रवार को सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की तो कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व चंदौसी की पुरानी पावर हाउस कालोनी निवासी सपा नगर महासचिव दिनेश भारद्वाज को उनके घर से खींचकर लाया गया।

उनके साथ बिना किसी तहरीर के कोतवाली लाकर अभद्रता की गई। इसे लेकर वरिष्ठ सपा नेता सतीश प्रेमी की अगुवाई में पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह (पप्पू चौधरी), जिला महासचिव हरवीर सिंह यादव, सपा नगराध्यक्ष महमूद अख्तर 'बबलू', रऊफ शेरी, वाहिद हुसैन, पप्पू यादव, राजीव रस्तोगी, जावेद कुरैशी आदि कई सपा नेताओं ने तीसरे दिन भी सीओ अभिषेक यादव से मिलकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेनू कुमारी ने बैठक करके आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की इसमें महासचिव राजेश कुमारी, अनुरागिनी शर्मा, गीता वाल्मीकि, प्रभा, मीना, कमलेश, सुनीता, प्रीति शर्मा आदि शामिल रहीं। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव की रिपोर्ट पर कोतवाली चंदौसी के उपनिरीक्षक संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें