फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान और तकनीकी के विकास को ज्ञान का अध्यन जरूरी : द्विवेदी

Sat, 13 Jan 2024 03:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित मुरादाबाद और संभल जिले के धर्म सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में चल रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण व कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुरादाबाद के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी और उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश गुप्त ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान की डीएलएड प्रशिक्षु मरजीना ने प्रार्थना, नीशू व काजल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। दिव्या शर्मा, खशी, रिया, नेहा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के विकास को ज्ञान का अध्यन जरूरी है। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह रावत व डायट प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश गुप्त ने भी विचार रखे। अंत में प्रशिक्षार्थी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में कांठ के राजकीय इंटर मानपुर मुजफ्फरपुर की प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता पूठिया के साथ ही 38 विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. लोकेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनिल यादव, आशुतोष त्यागी, डॉ. नेहा इकबाल, अंशु गुप्ता, शशिवाला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें