फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में होने पर विपक्ष ने मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया : सैफी

Sat, 13 Jan 2024 03:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुस्लिम युवाओं के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। विपक्ष हमेशा मुस्लिम को लेकर राजनीति करता है लेकिन विपक्ष जब सरकार में था तो कुछ नहीं किया गया। यह कहना अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी का। वह शुक्रवार को संभल जिले के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन

बहजोई स्थित कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसमें कई विपक्षी नेता नहीं आ रहे हैं। कहा कि विपक्ष के नेता जो अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे हैं। वह रावण के परिवार के लोग हैं। यह उनका दुर्भाग्य है कि वह प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जा पा रहे हैं। आगे कहा कि मुस्लिम समाज के युवा आईपीएस, आईएएस, इंजीनियर बनें इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। गरीबों को मकान, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विपक्ष हमेशा राजनीति करता रहा है। जबकि सरकार सभी वंचितों की जरूरत को पूरा कर रही है। आगे कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कहा है कि संभल में वक्फ संपत्ति पर कब्जे की शिकायतें काफी मिल रही हैं। जो लोग वक्फ संपत्तियों पर कब्जे कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ की संपत्तियां अल्लाह की संपत्ति है। इस पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें