फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छात्र- छात्राओं को जल्द मिलेगी पुस्तकालयों की सुविधा

Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं का ध्यान रखते हुए जिले के सात राजकीय इंटर कॉलेजों में पुस्तकालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को रीडिंग कॉर्नर व कोर्स संबंधित पुस्तकों के अलावा प्रतियोगी व ज्ञानवर्धक पुस्तकों की सुविधा मिलेगी। कार्यदायी संस्था के अनुसार निर्माण कार्य की दूसरी किश्त भी शासन द्वारा जारी हो चुकी है। अब मई माह के आखिरी तक पुस्तकालयों के भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


शासन की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ पेजयल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग क्लासरूम, खेल के मैदान, चहारदीवारी, गेट का निर्माण आदि कार्य करवाया जा रहा है। ताकि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिले। इसी योजना के तहत पुस्तकालय बनाने के लिए जिले के सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया था। एक पुस्तकालय के निर्माण के लिए करीब 18.56 लाख रुपये की लागत आनी थी।
बीते साल शासन से पहली किस्त के रूप में 9.28 लाख रुपये की विद्यालयों के लिए जारी कर दी गई और निर्माण कार्य का जिम्मा मुरादाबाद की सीएनपीएस व सीएलडीएफ संस्था को सौंपा गया। कार्यदायी संस्था ने बीते साल कॉलेजों में पुस्तकालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिला पटल सहायक जुबैर अहमद ने बताया कि पुस्तकालय निर्माण के लिए शासन द्वारा दूसरी किस्त 9.28 लाख रुपये की भी जारी कर दी गई है। मई माह के आखिरी तक पुस्तकालयों के भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं आराम से पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों में बन रहे पुस्तकालय
1- राजकीय इंटर कॉलेज लहरावन
2- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरनी
3- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुलावई
4- राजकीय इंटर कॉलेज सारंगपुर
5- राजकीय इंटर कॉलेज धीमरखेड़ी
6- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदाला फतेहपुर
7- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरथला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें