संभल। गांव कुरकवाली स्थित एक निजी रिसोर्ट में बुधवार को भाजपा की ओर से विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से विभाजन के समय लोगाें की प्रताड़ना को स्मरण कराया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बच्चों को मोबाइल का सदुपयोग करने के साथ साथ अपना इतिहास जानने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि रामपुर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस मनाने के निर्णय की सराहना की। जिलाध्यक्ष भाजपा चौधरी हरेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना को विभाजन की विभिषिका के समय में हुए कत्लेआम का जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व दर्जा मंत्री मंजू दिलेर, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, जय प्रकाश प्रजापति, नत्थू राणा, देवेंद्र चौधरी, सौरभ गुप्ता, सौरभ त्यागी, सोनू चाहल, आचार्य भोले त्यागी, नरेन्द्र पाल, शोभित गुप्ता, विष्णु व स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।