फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विभागीय गणित मेला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विभागीय गणित मेला प्रतियोगिता हुई। शनिवार को हुई प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन ने बताया कि गणितीय प्रदर्श, वैदिक गणित प्रश्न मंच, गणित पत्र प्रस्तुतीकरण, गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में बाल, किशोर और तरुण वर्ग व आचार्य पत्र प्रस्तुतीकरण सम्मिलित रहा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर व पुष्प अर्चन कर की गई। वहीं, जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर प्रतिभा दिखाई। इस बीच विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता समेत संजय अग्रवाल, अवनेश, चिराग वार्ष्णेय, उपेंद्र शर्मा व भोपाल सिंह शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें