फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व के साथ गठित होगी श्रीराम लीला कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री रामलीला कमेटी के गठन एवं गतिविधियां संचालन से पूर्व गायत्री यज्ञ किया गया। इसमें नगर हिंदू सभा एवं श्री रामलीला कमेटी से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लेते हुए आहुतियां दीं। चंदौसी मार्ग पर स्थित गायत्री सेवा आश्रम में मुख्य यजमान नगर हिंदू सभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल और प्रबंधक वैभव गुप्ता ने गायत्री यज्ञ में आहुतियां दीं। एडवोकेट कृष्ण कुमार ने मंत्रोच्चारण कर सभी ग्रहों का पूजन कराया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने कमेटी गठन के लिए सुझाव और विचार रखे। प्रबंधक वैभव गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिन गांवों में रामलीला नहीं होती है, उनमें भी प्रचार प्रसार किया जाएगा और लोगों को मंचन देखने के लिए आमंत्रित करेंगे। कमेटी अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व के साथ श्री रामलीला कमेटी का गठन दो दिन में किया जाएगा। श्रीराम लीला मंचन एवं शोभायात्रा संचालन, दशहरा मेले का कार्यक्रम विधिवत होगा।
अध्यक्षता कर रहे नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने कहा कि ऊर्जा, अनुशासन, परंपरा, श्रद्धा, भक्ति के साथ रामलीला मंचन कार्यक्रम इस वर्ष प्रेरणादायक उत्साहवर्धक एवं उदाहरण के रूप में प्रस्तुत होगा।
विज्ञापन

इस दौरान शोभित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पंकज सांख्यधर, बबीता भारद्वाज, सविता गर्ग, सुमन लता शर्मा, शशि गंभीर, अभिनंदन शर्मा, अजय कुमार शर्मा, कशिश कौशल एडवोकेट आदि रहे। संचालन अनंत कुमार अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें