चंदौसी। मुरादाबाद में आयोजित हुई तृतीय ओपन जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शशि मदन पब्लिक स्कूल चंदौसी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर व विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने कई पदक हासिल किए।
इसमें आरव ने सिल्वर, कार्तिक गोयल व अथर्व और रितिक ने ब्रांज, रश्मित ने गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रों की इस सफलता में रुद्रा अकादमी के कोच जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय राजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्र अपनी मेहनत और लगन से खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। साथ ही, प्रधानाचार्य ने मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद