फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छात्राओं ने जाना कैसे होता है केस दर्ज और जांच के बाद कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शनिवार को नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राओं ने नखासा थाने का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने एफआईआर दर्ज होने से लेकर जांच की प्रक्रिया और कार्रवाई कैसे पूरी होती है इसकी जानकारी ली। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। छात्राओं को निडर होकर पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर काॅलेज की कक्षा आठ से लेकर दस तक की 20 छात्राएं काॅलेज के निदेशक सईद अख्तर इसराइली के साथ नखासा थाने के भ्रमण के लिए पहुंचीं। जहां प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार ने छात्राओं को थाना कार्यालय से लेकर हवालात का भ्रमण कराया। साइबर हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कराते हुए छात्राओं को जानकारी दी। पुलिस की कार्यशैली कैसी होती है, पुलिस किसी भी मामले को लेकर किस तरह कार्रवाई को आगे बढ़ाती है, इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बिना किसी डर काॅलेज जाने के साथ ही वहां वापस घर आना चाहिए। अगर रास्ते में कोई परेशान करे तो डरें नहीं बल्कि तुरंत डायल 112 नंबर पर इसके बारे में सूचना दी जाए। पुलिस चंद मिनटों में ही मौके पर आकर कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1076 और 1090 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यह नंबर भी किसी भी परेशानी के समय में मिलाए जा सकते हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव होकर अपना काम शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपराध को लेकर चुप रहने की जरूरत नहीं है। बल्कि उस अपराध के खिलाफ आवाज उठाकर पुलिस की मदद ली जाए। पुलिस अपराध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें