फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गणित से अधिक जीव विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंटर में प्राइवेट एडमिशन के लिए विद्यार्थियों ने गणित से अधिक जीव विज्ञान विषय में रुचि दिखाई है। अब तक के हुए पंजीकरण में गणित से दोगुना विद्यार्थी जीव विज्ञान के हैं। 28 सितंबर को प्राइवेट एडमिशन के लिए पंजीकरण की तिथि खत्म हो गई।जिले के 10 राजकीय इंटर कॉलेज में बने केंद्रों पर 10वीं और 12वीं में प्राइवेट एडमिशन के लिए 28 सितंबर तक फॉर्म भरा गया। इंटर में प्राइवेट एडमिशन के लिए गणित के मुकाबले जीव विज्ञान में फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या दो गुनी है। जीव विज्ञान पढ़ने में बच्चों की रुचि अधिक बढ़ी है। इसके अलावा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, कला समेत आदि विषयों में पांच से 10 विद्यार्थियों ने ही एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है। कॉलेजों के एडमिशन प्रभारियों का कहना है कि प्राइवेट से 12वीं में जीव विज्ञान विषय से पढ़ाई करने वालों की संख्या अधिक है। इसमें वह विद्यार्थी अधिक शामिल हैं जिन्होंने इंटर की पढ़ाई गणित से की है। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान में भी एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

00
10वीं में 10 से 20 प्रतिशत ही पंजीकरण
-प्राइवेट से 10वीं एडमिशन के लिए अधिकतर कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर 10 से 20 प्रतिशत ही विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें अधिकतर वह विद्यार्थी हैं जो 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं। उन्होंने ही एक विषय से प्राइवेट फॉर्म भरा है।
00
इन केंद्रों पर विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
- राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद में 10वीं में 300 सीटें हैं। जिसमें 12 से 15 पंजीकरण हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा में सीटें भर चुकी हैं। शिवहरि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा में 10वीं में 10 और 12वीं में 70 पंजीकरण हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट बिलारी में 10वीं में 20 और 12वीं में 190 पंजीकरण हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर छजलैट में 10वीं और 12वीं 135 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें आधे बच्चों ने गणित की अपेक्षा जीव विज्ञान में दोगुना एडमिशन कराया है। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार, राजकीय इंटर कॉलेज आदिलपुर, राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर में राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा में भी 12वीं में भी अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

00
-12वीं में प्राइवेट का अधिकतर उन छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है, जिन्होंने इंटर में गणित की पढ़ाई पूरी कर ली है। सबसे अधिक जीव विज्ञान विषय से विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। क्योंकि जीव विज्ञान की पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी मेडिकल, नर्सिंग समेत अन्य कोर्स कर लेते है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कहीं न कहीं रोजगार मिल ही जाता है। - रघुपति देव, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट बिलारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें