फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों ने ज्ञान और समझ का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मार्टलेट हॉस्पिटैलिटी इंस्टीट्यूट में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यटन और उसकी स्थाई प्रथाओं के बारे में अपने ज्ञान और समझ का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। मार्टलेट हॉस्पिटैलिटी इंस्टीट्यूट अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों द्वारा छात्रों को हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन के क्षेत्र में सफल करियर के लिए तैयार करता है। संस्थान के निदेशक ने कहा कि पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो सांस्कृतिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पर्यटन क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। ब्यूरो00
विज्ञापन

बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया
मुरादाबाद। एसएनडी चिल्ड्रेन एकेडमी गोविंद नगर में नवरात्रि पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर को रंगीन सजावट, फूलों की माला और दीपों से सजाया गया। बच्चों ने गरबा और डांडिया के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से एक विशेष पपेट शो का भी आयोजन किया गया। जिसमें रामायण की प्रमुख घटनाओं को अत्यंत आकर्षक और शिक्षाप्रद शैली में प्रस्तुत किया गया। रावण वध, सीता हरण और भगवान राम की लंका विजय जैसे प्रसंगों ने बच्चों और अभिभावकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से भी परिचित कराया। विद्यालय प्रबंधक संजय यादव ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को नवरात्रि और दशहरे की बधाई दी। प्रधानाचार्य सीबी गिरी ने बच्चों को नवरात्रि पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। ब्यूरो
विज्ञापन

000
70 लोगों ने गरबा डांस में लिया हिस्सा

मुरादाबाद। एमआईटी में नवरात्रि पर हॉबीज क्लब ने गरबा फ्यूजन का आयोजन किया। इसमें 70 से अधिक प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा डांस में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गरबा, नवरात्रि त्योहार के बारे में बताया गया। कॉलेज में कार्यक्रम के लिए विशेष सजावट की गई। संयोजिका शुचिता सक्सैना ने बताया कि गरबा फ्यूजन के नाम से जाना जाने वाला यह कार्यक्रम हर साल नवरात्रि में आयोजित किया जाता है। डॉ. रुचि वार्ष्णेय एवं अंजू राणा न्यायाधीश की भूमिका निभाईं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग, डॉ. क्षितिज सिंघल, डॉ. अनिमेष अग्रवाल, डॉ. मुनीश छाबड़ा, डॉ. राजुल मिश्रा, डॉ. अमित सक्सेना, शिवानी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00
शिक्षकों को विषयवस्तु को पढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए



मुरादाबाद। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित एक दिवसीय कला समेकन कार्यशाला में शिक्षकों को विभिन्न कलात्मक माध्यमों जैसे चित्रकला, संगीत, नाट्यकला व हस्तकला के माध्यम से विषयवस्तु को पढ़ाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। मुख्य संसाधन फ्रीलांसर रंजीता रानी और माउंड लिट्रा जी स्कूल हरिद्वार के प्रधानाचार्य श्रीनिवास राव ने गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों को छोटे-छोटे समूहों में विभाजित कर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सीबी जदली एवं मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून से उत्कृष्टता प्रमुख (सीईओ) मनीष कुमार त्यागी, मुख्य संसाधन व्यक्ति रंजीता रानी एवं श्रीनिवास राव ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला का संपूर्ण समन्वयन शिखा विद्यार्थी और संचालन रंजना सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें