चंदौसी। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मंगलवार को राधा गोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेज में बी फार्मा के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मनोज कुमार तोमर और चेयरमैन पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को टैबलेट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए शासन की तरफ से टैबलेट वितरण की योजना चलाई जा रही है ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ देश दुनिया का ज्ञान भी हासिल कर सकें। वहीं, प्रबंध निदेशक ने कहा कि विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग शिक्षा के लिए ही करें। इसका दुरुपयोग कर अपना समय बर्बाद न करें। इस मौके पर मधु यादव, अजय कुमार, रजत चौधरी, प्रीति दिवाकर, राहुल कुमार, अनिल कुमार शर्मा, मुस्कान अग्रवाल, विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद