संभल। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में अबकी बार छात्रों ने मैदान मार लिया है। जिलेभर में छात्रों के पास होने का प्रतिशत 93.46 प्रतिशत रहा है, जबकि छात्राओं का यह प्रतिशत 90.7 है। संभल जिले में सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा के लिए 810 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 757 उत्तीर्ण हो गए हैं, जबकि 1520 छात्राएं पंजीकृत थीं, इनमें 1369 छात्राएं सफल हुई हैं।