फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत, मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 15 जुलाई से ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार को पाने वाली ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत में विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि भी दी जाएगी। इन ग्राम पंचायतों को आवेदन करने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों से होने वाले आवेदन के बाद जिला स्तरीय कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन में मानक पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायत को शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से इन ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों का राज्य स्तरीय टीम के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद मार्किंग की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को आवेदन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें