फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में क्रिकेट के विवाद में छात्र ने तमंचे से किया फायर

विज्ञापन
चंदौसी के एसएम डिग्री कालेज में फायरिंग के बाद प्राचार्य से जानकारी लेते सीओ व कोतवाल। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में कोतवाली के ठीक सामने स्थित एसएम महाविद्यालय में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान दो छात्र गुटों में विवाद के बाद एक छात्र ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे महाविद्यालय में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हवाई फायरिंग करने वाला छात्र फरार हो गया है। आरोपी छात्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली और एसडीएम आवास के ठीक सामने स्थित एसएम डिग्री कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े व पूर्व छात्रसंघ के महामंत्री अंकित चौधरी निवासी सोनकपुर थाना हजरतनगर गढ़ी अपने अन्य साथी शिवा चौधरी, हिमांशु चौधरी, विकास ठाकुर आदि के साथ महाविद्यालय ग्राउंड में दोपहर करीब 1.30 बजे क्रिकेट खेल रहा था। इसी समय एमए फाइनल (भूगोल) का छात्र व शक्ति नगर मोहल्ला निवासी शुभम शर्मा वहां आया।
क्रिकेट खेलने को कहा तो अंकित ने कहा कि दूसरी साइड से खेल ले। शुभम शायद यह बात ठीक से नहीं सुन पाया और समझा कि शायद अंकित ने कुछ गलत कहा है और भड़क गया। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि शुभम शर्मा अन्य छात्रों को कुछ देर में लौटकर गोली मारने की बात कहते हुए वहां से चला गया। कुछ समय बाद फिर ग्राउंड में वापस लौटा तो वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया और अंकित की ओर बढ़ते हुए अंटी से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे महाविद्यालय में खलबली मच गई। प्राचार्य डा. बालेंदु वशिष्ठ सहित कई प्रोफेसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्राचार्य की सूचना पर कोतवाली प्रभारी, सीओ भी पुलिस बल के साथ महाविद्यालय पहुंच गए लेकिन फायरिंग करने का आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। छात्र नेता अंकित चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र शुभम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें