फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
student death in road accident
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी हादसे में घायल छात्रा ने दम तोड़ा है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब चौधरपुर मार्ग पर गांव मनोटा निवासी नीलू उर्फ नीलक (19) पुत्री जनम सिंह को बेकाबू सफारी कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्रा गांव शाहबाजपुर किसी काम से जा रही थी। जैसे ही चौधरपुर मार्ग पर पहुंची इसी दौरान पीछे से आई टाटा सफारी कार ने टक्कर मार दी। जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा होते ही मौके पर जमा हुई भीड़ ने छात्रा को सड़क से उठाया और गांव मनोटा के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां भर्ती कर लिया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी मुरादाबाद के पल्लूपुरा घोसी स्थित एक निजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गाड़ी नंबर के माध्यम से मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें