संभल। खाद्यान्न वितरण में कमीशन की बढ़ोत्तरी करने की मांग को लेकर जिले के कोटेदार सोमवार को हड़ताल पर चले गए।। इस दौरान जो कार्डधारक खाद्यान्न लेने के लिए पहुंचे उन्हें कोटेदार की दुकान पर ताला देखकर बैरंग लौटना पड़ा।
आदर्श कोटेदार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक अध्यक्ष शूर वीर सैनी ने बताया कि राशन का वितरण 5 से 18 तारीख तक किया जाता है। इस बार पहले दिन 5 तारीख को वितरण नहीं किया गया क्योंकि कोटेदारों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। ई-पॉस मशीन नहीं चलाई गईं वितरण पूरी तरह से ठप रहा।
वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षकों को वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके चलते कई स्थानों पर खाद्यान्न का वितरण किया गया है। उनका दावा था कि हड़ताल का आंशिक असर रहा।