फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान दिखी कड़ी चौकसी

विज्ञापन
संभल में जामा म​स्जिद के पास तैनात पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद किए गए। शहर के प्रमुख स्थानों पर भी फोर्स तैनात रही।24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के विरोध में हुई हिंसा के बाद से जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहता है। शुक्रवार को भी सुबह से ही चौकसी नजर आई। जामा मस्जिद के पास तीन तरफ बैरिकेडिंग पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद पर चौकसी के कड़े प्रबंध को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। शहर का माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें