बनियाठेर(लंभल)। किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नौ सितंबर की रात करीब दो बजे शादाब उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। इसमें उसके साथी शौकत, राशिद व शमशुल भी शामिल थे। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
.............
महिला को जलाकर मारने के मामले में पति सहित तीन पर मुकदमा
बनियाठेर। गांव रुस्तमगढ़ उगिया निवासी उदयभान सिंह ने बहन को जलाकर मारने के आरोप में उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना बनियाठेर में तहरीर देकर उदयभान ने कहा कि उसकी बहन विरामवती की शादी गांव सराय सिकंदर निवासी ओमप्रकाश से हुई थी। बुधवार की रात ओमप्रकाश ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां दीं। बाद में उसने अपने दो साथी विशाल व बहादुर के साथ मिलकर बहन को जंगल में ले गया और वहां उसे बुरी तरह मारा पीटा। साथ ही नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर जंगल में छुपा दिया। बाद में बहन के शव को लकड़ी व डीजल डालकर जला दिया। अन्य ग्रामीणों से जानकारी होने पर पीड़ित व उसके परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो बहन का शव जल रहा था। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित उदयभान सिंह की तहरीर पर उसके बहनोई ओमप्रकाश व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद