संभल। नगर में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने सोमवार को नगर के मुख्य बाजार में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग को निरीक्षण किया। रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों से भी बातचीत की। एसपी ने जनसंवाद कर लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। कहा कि कहीं कोई किसी को दिक्कत है तो पुलिस को सूचना दें। कहा कि यदि किसी ने अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह फ्लैग मार्च मुख्य बाजार में किया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक संभल कोतवाली का औचक निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे। कोतवाली में अभिलेख, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए।