संभल। आलम सराय स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस को मजबूत बनाने और राहुल गांधी के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग सुझाव रखे।
शहर कांग्रेस फ्रंटल के कोऑर्डिनेटर विनीत त्यागी और शहर कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर हाजी रिजवान कुरैशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लेकर जन-जन तक पहुंचे। उन्हाेंने सदस्यों को जोड़ने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को संजीवनी देने और जननायक राहुल गांधी के संदेश को जन-जन पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की ने की। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, मुशीर खान तरीन, हाजी अशरफ अंसारी, अमित कुमार उठवाल, दाऊद पाशा, अंजार कुरैशी आदि रहे।