फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशियों में विवाद जमकर चले लाठी डंडे, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में सोमवार की रात बीडीसी प्रत्याशी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। फायरिंग से गांव में भय का माहौल है। पुलिस ने नौ नामजद सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है तथा आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस को मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे बहजोई क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बीडीसी पद के प्रत्याशी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे, सरिया लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ देर में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
पत्थरबाजी के दौरान ही एक दूसरे के ऊपर फायरिंग की। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर जमा लोग जान बचाकर भागने लगने। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसआई सचिन भाटी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। गांव में तनाव का माहौल है। एसआई सचिन भाटी की ओर से गांव में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष के वीरपाल सिंह, अनेकपाल, लालू, छोटेलाल, दूसरे पक्ष के ब्रजकिशोर, रामपाल, रूकम, पुष्पेंद्र, मुकुटलाल व दोनों पक्षों के आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें