फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: देव स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में पथराव, 52 लोग नामजद; पुलिस बल तैनात

Fri, 09 Jun 2023 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में देव स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 42 लोग हिरासत में लिए हैं। इस मामले में 52 लोग नामजद हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढोल में देव स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। पुलिस के द्वारा समझाने के बाद बृहस्पतिवार की रात दोनों पक्षों में दोबारा से विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों 52 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट तथा 42 लोगों को हिरासत में लिया। गांव ढाढोल में देवस्थल है। वहां पर रखी देव प्रतिमा खंडित हो गई थी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने दोबारा से प्रतिमा लगाने के लिए बृहस्पतिवार को गांव में छोटी सी शोभायात्रा भी निकाली थी। 

अनुसूचित जाति वर्ग ने इसका विरोध किया था। विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद रात करीब दस बजे दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए और खूब विवाद हुआ। 
विज्ञापन


गांव में बवाल होने की सूचना पर एसपी चक्रेश मित्र, सीओ प्रदीप कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पक्षों के 42 लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया और 52 लोगों के खिलाफ पथराव, बलवा, मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

गांव ढाडोल में दो पक्षों में विवाद हुआ था इस मामले में पुलिस की ओर से 42 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है गांव में शांति व्यवस्था कायम है।- चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें