फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सोनक में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच पथराव हो गया। तीन राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोग हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव बरखेड़ा सोनक के निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने 16 वर्षीय बेटे कुमेश को भेजा। समारोह से वह वापस लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान ग्राम प्रधान और उसके परिजनों ने बेटे को अगवा कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर पीटा। बेटे ने यह घर बताई तो पुलिस को तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रधान और उसके कई साथी घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत हमलावर हो गए। विरोध करने पर पथराव कर दिया। लोगों ने खुद को कमरे में बंद करके बमुश्किल बचाया। दूसरी ओर, ग्राम के प्रधान यशवीर सिंह यादव ने बताया कि परिवार के ही जयवीर बाजरे की बुवाई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में पूर्व प्रधान के पुत्र ने ट्रैक्टर को रोका और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें