बहजोई। हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव बहादुरनगर निवासी युवक ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी ले गए। वहां चिकित्साधिकारी ने घायल ओमपाल (25) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दरोगा राम विनय चाहर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो परिजनों ने बताया कि ओमपाल गांव लहरावन में अपने भाई की ससुराल से वापस लौट रहा था। तभी गांव अचलपुर के निकट हादसा हो गया और ओमपाल की जान चली गई। वहीं, ओमपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह का कहना है कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से भाग गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।