फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal : चोरी कर वाहन पहुंचते थे असमोली, गोदाम में काटकर बेच देते थे पार्ट्स, सात लोग गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

संभल पुलिस ने चोरी के वाहन काटने का गोदाम पकड़ा है। साथ ही वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया। गोदाम से बड़ी संख्या में वाहनों के पुर्जे पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव तलवार के जंगल में सत्तार का खेत है।

विज्ञापन


जहां आरोपियों ने गोदाम बनाया हुआ था। बुधवार को पुलिस ने दबिश दी तो वाहनों के पुर्जे निकालते हुए मिले। पुलिस को देखकर आरोपी भागे तो पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपी आरोपी पकड़ लिए। आरोपियों ने अपनी पहचान गांव तलवार निवासी सत्तार, गांव सैदपुर इम्मा निवासी शाने आलम, अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव चौधरपुर निवासी मन्नु, इमरान, रिजवान, रियासत और आरिफ के रूप में कराई।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नीलामी से वाहन लाते हैं। नीलामी के वाहनों की आड़ में चोरी के वाहन भी खरीद लेते हैं। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि गोदाम से माल कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें