फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदामों से मिले ट्रैक्टर चोरी के निकले, छह कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
संभल के रायसत्ती से पकड़े गए कबाड़ के गोदाम में चोरी के ट्रैक्टर रखने के आरोपी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नखासा पुलिस ने कबाड़ गोदाम से चोरी के 10 ट्रैक्टर और ट्रैक्टर के पार्ट्स बरामद करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के ट्रैक्टर खरीदने और बेचने की बात स्वीकार की है। इसका खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है। काले कारोबार में कितने लोग और शामिल हैं। इसमें छानबीन के लिए पुलिस आरोपियों की न्यायालय से रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। ताकि तहकीकात आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

गुरुवार को नखासा पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर खरीदने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। यह खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज ने किया। इसमें आरोपियों से दस चोरी के ट्रैक्टर और पार्ट्स बरामद किए हैं।
मालूम हो बुधवार को नखासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा में कबाड़ के पांच गोदामों पर छापा मारा था। जहां से चोरी के ट्रैक्टर और ट्रैक्टर के पार्ट्स बरामद किए थे। साथ ही मौके से थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुरा निवासी अहसान, कादिर, सऊद, मोहल्ला तिमरदास सराय निवासी हारून, खग्गूसराय निवासी फुरकान और हातिम सराय निवासी अरकान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह लोग चोरी के ट्रैक्टर खरीदने और बेचने का कारोबार करते हैं। पुलिस की छानबीन अभी यहीं नहीं रुकी है। अब पुलिस आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय से गुहार लगाएगी। जिससे उन आरोपियों को भी पकड़ा जा सके जो इस काले कारोबार में शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यह काला कारोबार का संपर्क बड़ा है।
दशकों से चल रहा है संभल में ट्रैक्टर पार्ट्स बेचने का काम
संभल। नगर में ट्रैक्टर के पार्ट्स बेचने का काम कई दशकों से चल रहा है। यहां के बाजार से दूर दराज के लोग पार्ट्स खरीदने आते हैं। इसी के आड़ में चोरी का धंधा शुरू कर दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो थानों के बीच संचालित होते इस कारोबार पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी। यदि पहले से कार्रवाई होती तो शायद यह कारोबार काफी समय पहले बंद हो चुका होता। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब जो कार्रवाई हुई है उससे यही जाहिर है कि इस कबाड़ बाजार में चोरी का धंधा काफी पुराना है। क्योंकि पुलिस ने गोदाम से दस ट्रैक्टर सही हालत में बरामद किए हैं जो चोरी के हैं। इसका सीधा मतलब है कि यह कारोबार करने वाले लोग जानते थे कि यहां पुलिस का कोई मतलब नहीं। इसलिए ही गोदामों में यह ट्रैक्टर खड़े किए हुए थे। यदि कोई डर होता तो शायद इधर उधर खड़े किए होते। लेकिन इतनी बड़ी बरामदगी कहीं न कहीं सवाल उठाती है कि आखिर इतने ट्रैक्टर और पार्ट्स मिलना कोई नया धंधा नहीं हैं। इसकी जड़े पुरानी हैं जो काफी समय से इस बाजार में जमी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें